प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य व पैथोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ़ ममता सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा ने कहा कि डॉ़ ममता का मेडिकल कॉलेज के उत्थान में विशिष्ट योगदान रहा है। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व व प्रतिभा से कॉलेज व पैथोलॉजी विभाग को नई ऊंचाई प्रदान की। पैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. कचनार वर्मा ने कहा कि डॉ़ ममता के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. अंशुल सिंह, डॉ. वर्षा गुप्ता, डॉ. सपन श्रीवास्तव, डॉ. राज बवेजा, डॉ. आरबी कमल व मीडिया प्रभारी डॉ़ संतोष सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.