हाजीपुर, मई 11 -- महुआ, एक संवाददाता प्रखंड की फुलवरिया वार्ड संख्या 4 में रविवार को दिवंगत पूर्व प्राचार्य की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक आवास पर किया गया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, समाजसेवी, ग्रामीण, गणमान्य आदि लोग पहुंचकर उन्हें सदा सुमन अर्पित किए। दिवंगत पूर्व प्राचार्य स्व रामनाथ सिंह के तैल चित्र पर लालगंज विधायक संजय सिंह, पूर्व प्रत्याशी जागेश्वर राय, डा आसमा परवीन के अलावा कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, ग्रामीण व गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत पूर्व प्राचार्य स्व रामनाथ सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। दिवंगत पूर्व प्राचार्य के पुत्र और केंद्रीय श्रम सेवा भारत सरकार के अधिकारी अभिषेक कुमार चौहान उर्फ बंटी, पुत्रवधू डॉ पूजा सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.