बेगुसराय, सितम्बर 12 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित एसबीएसएस कॉलेज के हिंदी विभाग के सेवा निवृत विभागाध्यक्ष- सह- पूर्व प्राचार्य डॉ. सीताराम सिंह की धर्मपत्नी जगतारिणी देवी का हृदयाघात से निधन हो गयी। वह 70 वर्ष की थी। उनके निधन की खबर सुन लोहियानगर स्थित आर्यभट्ट में शोकसभा का उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। स्मृतिशेष जगतारिणी देवी की आत्मा की शांति के लिए मुख्य पार्षद पिंकी देवी, पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार, आर्यभट्ट के निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर, प्रभारी प्राचार्य विशाल कुमार सिंह, जदयू नेता चितरंजन प्रसाद सिंह, डॉ. राम रेखा सिंह, डॉ. मुरारी मोहन, अमरेंद्र कुमार सिंह, कुंदन भारती, सोनू कुमार, संतोष कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रमोद चौधरी, प्रो रमेश प्रसाद सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.