गुमला, जनवरी 27 -- घाघरा। टाना भगत इंटर महाविद्यालय घाघरा के पूर्व प्राचार्य ईश्वर दत्त दुबे के निधन पर शिक्षकों व छात्रों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे गुमला थाना क्षेत्र के पनसो गांव के निवासी थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।प्राचार्य अरशद मोमिन ने बताया कि ईश्वर दत्त दुबे का निधन 24 जनवरी को उनके गांव में हुआ था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने टाना भगत इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में सेवा देते हुए सेवानिवृत्ति प्राप्त की थी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।शोक प्रकट करने वालों में मोतीलाल साहू, भीखम प्रजापति, विजय भगत, बाबू नाथ भगत, मालती देवी, अनूप शर्मा, पवन सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी शामिल थे।

हिंदी हिन्...