सीवान, फरवरी 7 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ गांव के सुप्रसिद्ध आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रचारक नरेंद्र सिंह जी के दसवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। पुण्यतिथि का आयोजन नरेंद्र सिंह चैरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया। पुण्यतिथि का आयोजन चैनपुर स्थित नरेंद्र एडू वैली विद्यालय में मनाया गया। मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के रामकुमार, उत्तर बिहार आर एस एस के प्रांत सेवा प्रमुख राजाराम, आरएसएस के सारण के विभाग प्रचारक चंदन थे। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा, संवाद व समान्न सभा का भी आयोजन किया गया। नरेन्द्र एडू वैली के डायरेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर व निशुल्क आंख स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर रवीश कुमार सिंह डॉक्टर विजेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...