प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने भाजपा और आरएसएस पर लोकतंत्र, संविधान और संस्थाओं के प्रति नीयत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गए शब्दों धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद की समीक्षा किए जाने की मुद्दे को संविधान से स्पष्ट छेड़छाड़ बताते कड़ी निंदा की है। कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार की ओर से बीते 11 सालों में लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने का आरोप सही है। संविधान की मूल भावनाओं का सम्मान आवश्यक है। चेतावनी दी कि कांग्रेस उनकी मंशा को किसी कीमत पर पूरा नहीं होने देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.