मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी पूर्व प्रधान ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाडा के पूर्व प्रधान मौ सालिम ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति आबाद ने मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर उससे पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी व रकम को गांव की चिन्हित ट्यूबवैल पर पहुंचाने को कहा।डर के चलते उसने आरोपी के बताए स्थान पर एक लाख रुपये रख दिए, लेकिन शेष रकम न मिलने पर आरोपी ने दोबारा धमकी दी। आरोप है कि सोमवार को दो अज्ञात व्यक्ति पीड़ित के घर पहुंचे और नाम लेकर बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया, उस पर जान से मारने की नीयत से...