फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- कंपिल, संवाददाता। खजुन्ना गाँव निवासी श्रीकृष्ण ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि वह अपने घर से मोटरसाइकिल निकाल रहा था, तभी एक पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने पर गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बुधवार को जब वह अकेला था, तभी पूर्व प्रधान राजकुमार उर्फ भोला यादव, गिरीश यादव व सतीश यादव ने एक राय होकर उनके साथ जमकर मारपीट की। तहरीर में बताया गया कि भोला यादव ने ईंट मारी जो उनके हाथ में लगी, जबकि अन्य आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बचाया। आरोपियों ने जाते समय गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.