बरेली, जनवरी 24 -- चोरी की बैटरी पकड़ने के दौरान एसओजी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 12 नामजद और 16 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इनमें से तीन आरोपी बैटरी चोरी और चार एसओजी पर हमला करने के आरोप में जेल गए हैं। बता दें कि गुरुवार रात एसओजी टीम ने बिथरी चैनपुर में फरीदापुर इनायत खां गांव के पास चोरी की बैटरी लेकर जा रहे पिकअप वाहन को रोका था। चेकिंग के दौरान ही वहां जमा हुई भीड़ ने एसओजी पर हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इनमें सिपाही मधुर के सिर में गंभीर चोट आई। बिथरी और कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थाना बिथरी में हेड कांस्टेबल शशि कुमार सिंह की तहरीर पर संजयनगर के धर्मवीर, मुरादाबाद में भोजपुर के गांव अकबरपुर निवासी वारिस,...