गंगापार, जनवरी 25 -- क्षेत्र के श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं ग्राम तेंदुई-ढोंढ़री के पूर्व प्रधान 70 वर्षीय रामलोचन शुक्ल के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि देर रात हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया। शिक्षा और ग्राम विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। इस दुःखद अवसर पर श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.