मेरठ, दिसम्बर 20 -- सरधना। संत जॉजेफ्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ सि. क्रिस्टीना के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ये कार्यक्रम हुआ। डॉ. विदुषी त्यागी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री एक कुशल व्याख्या पत्रकार, कवि एवं भारत के एक कर्मठ प्रधानमंत्री रहे हैं। डॉ. राजेश्वरी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने परमाणु परीक्षण करा कर भारत को एक सशक्त राष्ट्र निर्माता की श्रेणी में विश्व पटल पर अंकित कराया। हिंदी विभाग से डॉ. महेश पालीवाल ने छात्राओं द्वारा एक कविता पाठ का आयोजन कराया जिसमें आरती, दीपांशी, स्नेहा व अक्शा ने प्रतिभाग किया। संचालन डॉ. विदुषी त्यागी ने किया। प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना ने छात्रों को बताया कि अटल जी एक म...