बुलंदशहर, मार्च 8 -- थाने के गांव गांगरौल निवासी नरेश ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका बुलंदशहर राष्ट्रीयकृत बैंक में चालूं खाता है। मार्च 2023 में उसने गांव के पूर्व प्रधान अशोक शर्मा के खाते में 3.60 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। नवंबर 2023 में प्रधान ने उसके खाते से 25 हजार रुपए और निकाल लिए। अक्टूबर 2024 में उसने अपनी रकम लौटाने की बात कही। परंतु आरोपी ने रूपए नहीं लौटाए। दिसंबर 2024 में आरोपी उसके घर आया। और गाली-गलौच व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.