जौनपुर, फरवरी 24 -- महराजगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान के घर सोमवार को कुछ अराजक किस्म के लोगों ने गाली गलौज करते हुए तांडव कर फायरिंग कर दी। इसी दौरान घर में घुसे एक को महिलाओं ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा दिया। सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। सराय दुर्गादास निवासी पूर्व प्रधान विजय सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया। कहा कि सोमवार की दोपहर उसके घर दबंग किस्म के चार युवक बाइक लेकर आ गए। उस समय घर पर उनकी पत्नी, बुजुर्ग मां छोटे बच्चे ही थे। गाली गलौज देते हुए घर में घुसगए । परिजनों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। जिससे लोग भयभीत हो गए। इसी बीच घर की महिलाओं ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। जिसमें एक युवक घर के अंदर फंस गया और तीन बाहर भाग निकले। आरोप लगाया कि घर में फंसे युवक को बचाने के लिए मन...