जौनपुर, दिसम्बर 12 -- खेतासराय। क्षेत्र के मवई ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान और वर्तमान ग्राम प्रधान की सास 80 वर्षीय करमदेई देवी का बुधवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही ग्राम प्रधानों और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। वह कुछ दिन से बीमार चल रहीं थीं। गुरुवार को दोपहर बाद गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे रामप्रसाद यादव ने मुखाग्नि दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख और बसपा नेता इंद्रदेव यादव, प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रताप यादव, बब्बू यादव, प्रधान रामयश यादव, राजू, अरविंद, जमादार यादव, राजेश यादव, शक्ति यादव समेत कई ग्राम प्रधानों ने मौके पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...