प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- बाबागंज के गुजवर गांव निवासी 80 वर्षीय मो. अफसार 35 वर्ष तक गांव के प्रधान रहे। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे जिनका इलाज मुम्बई के अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार भोर में उनकी सांसे थम गई। शुक्रवार को उनका शव घर पहुंचा। जुमे की नमाज के बाद जब मो. अफसार का जनाजा निकला तो इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव के बाहर कब्रिस्तान में उनका शव दफन किया गया। इस मौके पर बाबागंज विधायकर विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह, राज वर्धन सिंह, बच्चा, आनंद देव पाण्डेय, विनोद कुमार शुक्ला, डॉ.तारिक अहमद, शाहिबान अली, हनमन्त सिंह उर्फ अन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...