चित्रकूट, फरवरी 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी से सटे कालूपुर पाही के पूर्व प्रधान की नाला खुदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से हुई मौत के मामले मेंं चालक व दो अज्ञात के खिलाफ साजिशन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे ने तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एक दिन पहले रविवार को सुबह कालूपुर पाही के पूर्व प्रधान मो सलीम ग्राम पंचायत से मुस्लिम पुरवा में नाला निर्माण कराने के लिए जेसीबी से खुदाई करा रहे थे। अचानक जेसीबी का पंजा उनके ऊपर आने से उनकी मौके पर मौत हो गई थी। पूर्व प्रधान की बहू सहाना बेगम मौजूदा प्रधान भी है। जिसके चलते ग्राम पंचायत से होने वाले कार्य पूर्व प्रधान ही कराते रहे है। घटना के बाद पूर्व प्रधान के बेटे मो शमीम ने प...