संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लाक की स्थानीय ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी से 4 लाख 80 हजार 176 रुपए की वसूली होगी। उक्त धनराशि बिना कार्य कराए ही ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलीभगत करते हुए भुगतान ले लिया था। मामले की शिकायत लोकायुक्त से हुई थी। लोकायुक्त की जांच में ग्राम पंचायत में अनियमितता पकड़ी गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने पूर्व ग्राम प्रधान सीमा साहू और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी वर्तमान में बस्ती जनपद में तैनात एडीओ आईएसबी इंद्रेश कुमार यादव से गबन की गई धनराशि की बराबर-बराबर रिकवरी करते हुए ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं। नाथनगर ग्राम पंचायत निवासी विनय कुमार पुत्र चौथी राम ने लोकायुक्त को शिकायती पत्र देकर गांव के विकास कार्यों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.