दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। एमके कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य सह इंग्लिश विभागाध्यक्ष प्रो. परवेज अख्तर के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह एवं शिक्षक-कर्मियों ने प्रो. अख्तर को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। मौके पर लनामिवि के भूसंपदा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर पासवान, डॉ. आलोक प्रभात, डॉ. सुरेश चंद्र, डॉ. रंजन कुमार ठाकुर, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रीता कुमारी, डॉ. सच्चिदानंद मिश्र, कन्हाई कुमार चौधरी, शेखर कुमार, अविनाश कुमार सिंह, डॉ. धीरेंद्र कौशल, विकेश कुमार आदि उपस्थित थे। सीएम साइंस कॉलेज में दी गई विदाई दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी दिलीप मंडल को सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने सम्मानित किया। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की क...