अल्मोड़ा, दिसम्बर 5 -- ग्राम पंचायत बिठोली (सुरईखेत) निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व पान सिंह मेहरा के पुत्र पूर्व प्रधानाचार्य गिरधर सिंह मेहरा का निधन हो गया है। 68 साल के गिरधर सिंह को शुक्रवार को दिल्ली ले जाया जा रहा था। लेकिन हल्द्वानी में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके दो बेटे और बेटियां हैं। उनके निधन पर विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, महेश नेगी, नपं अध्यक्ष संगीता आर्या, पूर्व नपं अध्यक्ष अनिल चौधरी, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, आशीष वर्मा, भूपेन्द्र काण्डपाल, संजय मठपाल, मुकुल चौधरी, ललित चौधरी, हर्ष सिंह अधिकारी, केपीएस अधिकारी, लक्ष्मी चंद त्रिपाठी, प्रताप मेहरा, भुवन चौधरी, जेपी तिवारी आदि ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...