बदायूं, दिसम्बर 5 -- बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विनय शर्मा के निधन पर विद्यालय परिवार की ओर से दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. रोहताश कुमार ने की। बताया, डॉ. विनय शर्मा एक कुशल प्रशासक, अनुशासनप्रिय शिक्षक और छात्रों के हितैषी थे। उनका निधन शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति है। सभा के उपरांत विद्यालय में शोक अवकाश घोषित कर दिया गया। इस मौके पर प्रबंधक सुवीन मालपानी, मुकुल चंद्र मालपानी, आलोक सक्सेना, नरेश चंद्र सक्सेना, अनीता सोमानी, कुटमा देवी, ध्रुवराज सिंह, अंकित चौहान, सतीश चंद्र, सत्यप्रकाश, सुमित, सुमन, प्राची, मीनाक्षी, दीक्षा, शिल्पी, श्याम मौर्य, रूपकिशोर, कुमकुम आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...