नैनीताल, मई 21 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी भी आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि संचार क्रांति के जनक राजीव ने भारत को 21वीं सदी में सफलता के साथ ले जाने के लिए आईटी के क्षेत्र को आम आदमी से जोड़ा था। पंचायतों को अधिक अधिकार दिए। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार देकर उनमें विश्वास पैदा किया। नवोदय विद्यालय की स्थापना करने के साथ ही सार्वजनिक टीकाकरण की व्यवस्था की। कार्यक्रम में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट, कैलाश अधिकारी, पप्पू कर्नाटक, बंटू आर्या, कनक साह, राजेंद्र सिंह मनराल, सुनीता आर्या, नासिर खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.