बागपत, जनवरी 11 -- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, सादगी और ईमानदारी के प्रतीक भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि नगर की दिल्ली रोड पर कांग्रेसियों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर नसीम खान, पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी रामकुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों, सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...