बदायूं, जनवरी 12 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल उपाध्याय के आवास पर रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने कहा, देश को जय जवान, जय किसान का नारा देकर राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाई। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व से देश को आगे बढ़ाया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। अनिल उपाध्याय ने कहा कि शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा। अनुग्रह सिंह चौहान, योगेश शर्मा, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.