रांची, दिसम्बर 26 -- रांची। कांग्रेस भवन, रांची में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आर्थिक संबल प्रदान करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। डॉ सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे, जिनके योगदान ने देश की अर्थव्यवस्था को रूपांतरित किया। आर्थिक उदारीकरण को रूपांतरित किया। आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार थे। अपनी दूरदृष्टि से उन्होंने तत्कालीन वित्तीय संकट से देश को उबारा, वैश्विक बाजारों के लिए द्वार खोले। भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश का नेतृत्व शांति, दृढ़ संकल्प और असाधरण बुद्धिमता के साथ किया। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.