देवरिया, दिसम्बर 24 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को भरथुआ चौराहे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीशचंद्र तिवारी व पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने ब्लॉक क्षेत्र के भरथुआ चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान खुशहाल हो इसके लिए चिंतन किया करते थे। भाजपा की सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा और आज किसान खुशहाल है। जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के समृद्धि के लिए समर्पित है। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.