जौनपुर, जनवरी 2 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी समारोह बुधवार की शाम नगर स्थित सृष्टि पैलेस में मनाया गया। मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीति में महारत हासिल थी। वह हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि स्थान देते रहे। पहली बार उनकी सरकार ने सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों के शव को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाने की जिस परम्परा की शुरूआत की वह आज भी जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने भी संबोधित किया। राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. अर्चना शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे, भाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.