बुलंदशहर, दिसम्बर 25 -- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर 16 से 25 दिसंबर तक शैक्षणिक, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रमों से गूंज उठा। कार्यक्रमों की शुरुआत 16 दिसंबर को निबंध प्रतियोगिता और जागरूकता रैली से हुई। इसके बाद 17 दिसंबर को क्विज प्रतियोगिता, 18 दिसंबर को पोस्टर और ई-पोस्टर प्रतियोगिता, जबकि 19 दिसंबर को रोल प्ले एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के संदेश को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 25 दिसंबर को आयोजित समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समापन अवसर पर अटल बिहारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.