हापुड़, दिसम्बर 24 -- हापुड़। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर उनके पैतृक गांव नूरपुर मढैय्या में समारोह का आयोजन किया गया। यहां सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला/प्रदर्शनी एवं किसान सम्मान दिवस समारोह हुआ। इसका विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने उद्घाटन किया। नूरपुर मढैय्या गांव में स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। हवन पूजन के बाद किसान मेला कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के 47 किसानों को प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम अभिषेक पांडेय, जिलाध्यक्ष कविता माधरे, विधायक हरेंद्र तेवतिया, राज्यमंत्री सोमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.