महाराजगंज, मई 22 -- महराजगंज, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व फरेंदा नप अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ने किया। सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गाँधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों और कार्यों को याद किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत को संचार क्रांति की दिशा में अग्रसर किया। देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का सपना देखा। त्रिस्तरीय चुनाव में उन्होंने दलितों, पिछड़ों व महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी का साहस और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.