अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को क्वार्सी कृषि फार्म में किसान सम्मान दिवस, किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व प्रगतिशील किसानों ने संबोधित किया। इसके साथ ही उन्नत खेती करने वाले अलीगढ़ के 97 किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्ण पाल सिंह लाला, सीडीओ योगेंद्र कुमार, डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने चौ. चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की समृद्धि का मार्ग खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। डीएफओ ने किसानों को कार्बन क्रेडिट की जानकारी दी। सीडीओ ने कहा कि जो किसान अनाज उगाता है, उसे भी एक मंच मिलन...