आजमगढ़, अगस्त 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पहले अध्यक्ष थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित किया। पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि विरोधी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते थे। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम सिंह पटेल, श्रीकृष्ण पाल, हरबंश मिश्रा, पूनम सिंह, पवन सिंह मुन्ना, बृजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.