सीवान, जनवरी 21 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड के पूर्व प्रमुख रामजी चौधरी का मंगलवार की सुबह में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते हीं प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे वर्ष 2021 तक भगवानपुर हाट प्रखंड के प्रमुख रहे। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, फजले अली, मुखिया चांदनी कुमारी, सुभाष सिंह, पूर्व प्रमुख लखन मांझी, सियाराम प्रसाद, प्रफुल्ल राज पांडेय, पूर्व मुखिया सुखारी मांझी, अशोक कुमार शर्मा, बंगाली प्रसाद, वीरेन्द्र सिंह, संजय कुमार शर्मा, संतोष चौहान व अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...