जहानाबाद, जून 30 -- करपी, निज संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने चैनपुर गांव में जाकर पूर्व प्रखंड प्रमुख नाथून ठाकुर से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उनकी पत्नी का निधन कुछ दिनों पूर्व हो गया था। जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्व प्रखंड प्रमुख के साथ उनकी पत्नी भी समाजसेवी थी। महिलाओं के उत्थान के लिए इन्होंने काफी प्रयास किया। महिलाओं की समस्या को लेकर हमेशा मुखर रहती थी। समाज में इनकी अलग पहचान थी। प्रखंड प्रमुख पद पर काबीज होने में इन्होंने अपनी पति की काफी मदद की। जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...