अल्मोड़ा, जून 22 -- द्वाराहाट। नौलाकोट निवासी पूर्व पैरामिलिट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर ऐसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष रहे 72 वर्षीय नाथू सिंह बोरा के निधन पर जनप्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। 20 जून की दोपहर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। स्थानीय श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान कोसी हेडक्वार्टर से पहुंची आईटीबीपी की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 33 साल देश सेवा करने वाले स्व. बोरा 55 बटालियन बीएसएफ से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। निवर्तमान ग्राम प्रधान रमेश सिंह बोरा ने बताया कि नाथू सिंह बोरा का निधन हृदयगति रुकने से हुई। उनके निधन पर विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, पुष्पेश त्रिपाठी, एसोसिएशन के कुमाऊं अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, पंकज तिवारी, भाजपा विभाग प्रभारी अनिल शाही, पूर्व ब्लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.