देहरादून, जून 16 -- फोटो - देहरादून। पुलिस में 35 वर्षों की सेवा के बाद उपाधिक्षक पद से रिटायर हुए ओम प्रकाश आर्या कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आर्य को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। आर्य उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से पुलिस उपाधिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। 2017 में आर्य को राष्ट्रपति की ओर से पुलिस मेडल से अलंकृत किया जा चुका है। इस अवसर पर महामंत्री जगदीश धीमान, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, गिरिराज किशोर हिंदवाण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.