रुद्रपुर, अगस्त 20 -- रुद्रपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा और कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 'जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगाकर उन्हें याद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राजीव गांधी के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलकर देश और समाज की सेवा करेंगे। इस दौरान पार्षद चिराग कालड़ा, बाबू खां, सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सतीश कुमार, सुभाष दिवाकर, संजय आइस, जयदेव मदक, अशोक मंडल, निसार अहमद, बाबू विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, गौतम घरामी, विकास मंडल, जमील अहमद, दिनेश मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.