सुपौल, मई 28 -- वीरपुर, एक संवाददाता। हृदयनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने की। कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को आजादी के बाद एक आधुनिक एवं विकसित भारत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं चलाया। इसमें गंडक परियोजना, दुर्गा वतीपरियोजना, कोसी परियोजना, कई एम्स, आईआइटी आदि शामिल हैं। मौके पर वीरेन्द्र गुप्ता, शमसेर आलम, अमरनाथ झा, अनिश अख्तर, हरेंद्र पासवान, रामचन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी साह, मनीषा, कार्तिक, जबर पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.