सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- देवबंद तहसील क्षेत्र के गांव गुनारसा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रुप में मनाई गई। इस दौरान पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दान-दहेज वापिस कर विवाह करने वाले नितिन चौधरी का पटका पहना स्वागत किया गया। पं. सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में युवा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अनुराज चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। इस दौरान चौ. तीरथपाल सिंह, श्रवण प्रधान, सुनील प्रधान, आदेश शर्मा, आजाद चौधरी, चंद्रबोस और विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...