मुंगेर, मई 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। समाजवादी पार्टी, नगर इकाई जमालपुर के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्थानीय नयागांव में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 38वीं एवं समाजसेवी प्रमिला देवी की 9 वीं पुण्यतिथि मनाई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमरशक्ति प्रसाद ने की, तथा संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत ने किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों विभूतियों की चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया चरण सिंह के प्रेरणा से निरंतर संघर्ष पथ पर हूं। उन्होंने कहा कि आज सूबे की डबल इंजन की सरकार से हर तबका परेशान है। भ्रष्टाचार चरम पर है। विधि व्यवस्था भी चरमरा सी गयी है। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध जारी रहेगी। मौके पर उपाध्यक्ष रामनाथ राय, महासचिव मिथिलेश यादव, मीडिया प्रभारी मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.