आरा, अप्रैल 17 -- आरा, एसं। शहर के केजी रोड में गुरुवार को राजद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती मनाई। राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन मनोज सिंह, अनिल यादव, विनोद चंद्रवंशी और भीम यादव ने किया। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया। मनोज सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर का जुड़ाव भोजपुर जिले से रहा है। प्रधानमंत्री रहते आरा में कई बार आये थे। भोजपुर के लोगों से उनका घरेलू लगाव रहा था। आरा जिला मुख्यालय में उनकी मूर्ति लगने की मांग की गई। मौके पर सतीश कुशवाहा, बृज पासवान, लक्ष्मण सिंह, रणजीत सिंह, रघुपति यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, श्रीराम प्रसाद, भुनेश्वर यादव, सुभाष यादव, भोला महतो, तेजू त्यागी, आकाश पासवान, रंजय सिंह, मोहित सिंह, सत्यवीर सिंह, अशोक सिंह, बिट्टू सिंह, विपिन ...