बलिया, दिसम्बर 29 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मैरीटार गांव में रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के तहत 'अटल स्मृति' सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र हरि चरण सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी की सपनों के अनुरुप युवा, किसान, गरीब, महिला सभी वर्ग के लोगों के कल्याण व विकास के लिए कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हमेशा आमलोगों की सेवा व सहायता में समर्पित रहा। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी के सपनों को साकार करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ देश व प्रदेश में विकास का स्वर्णिम कार्य कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.