बलिया, दिसम्बर 23 -- बलिया, संवाददाता। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर मंगलवार को शहर के आफिसर्स क्लब में किसान सम्मान दिवस, किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के साथ अन्य अतिथियों ने पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में खरीफ, रबी, प्राकृतिक खेती, फल, मछली पालन के क्षेत्र 30 किसानों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार तथा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 40 किसानों को अंगवस्त्रम, बुके व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। किसान सम्मान दिवस पर खरीफ की मुख्य फसल धान, बाजरा, ज्वार, सांवा, मडुआ एवं प्राकृतिक धान के कुल 12 किसानों, रबी के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.