देहरादून, दिसम्बर 23 -- भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी है। वे दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया। उनके सुशासन की विरासत में पोखरण द्वितीय, कारगिल युद्ध के समय उनका नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां शामिल हैं। उनकी स्मृति को सम्मान देने और जनमानस को प्रेरित करने के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.