कन्नौज, मई 17 -- छिबरामऊ। भाजपा के एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रजिस्टर्ड के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव दुबे के पीपल चौराहा स्थित उनके प्रतिष्ठान पर पंहुचे। उन्होंने राजीव दुबे से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर उनसे विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी एडवोकेट, अजय दुबे, मुकेश दुबे, देवकीनंदन दुबे, अनुज दुबे, हिमांशु दुबे आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...