हरदोई, दिसम्बर 18 -- मल्लावां। नगर पालिका परिषद मल्लावां के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अंकित जायसवाल की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत उनके बड़े भाई एवं समाजसेवी विशाल जायसवाल ने की। उन्होंने स्वर्गीय अंकित जायसवाल के चित्र पर पूजन-अर्चन कर तिलक लगाया और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक जनप्रिय व कर्मठ जनसेवक बताया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनुराग मिश्रा, विमल गुप्ता, कमलेश कुमार, बबलू, मयंक त्रिवेदी, अनूप हलवाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.