रामपुर, जुलाई 26 -- बिजनौर की जेल में बंद रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खान की जमान अर्जी पर सुनवाई टल गई है। अभियोजन के स्थगन प्रार्थना पत्र के चलते अब सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। मालूम हो कि सपा सरकार में तालाबों के संरक्षण एवं सुंदरीकरण परियोजना के तहत नगर पालिका ने जमीन का चयन पालिका क्षेत्र की सीमा से बाहर कर दिया था। तालाब के सुंदरीकरण को हरी झंडी दे दी थी। वर्ष 2016 में इस परियोजना पर 7.96 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति शासन की ओर से प्राप्त हुई थी। शासन ने तीन करोड़ रुपये पालिका को जारी भी कर दिए थे। मामला जनवरी 2019 में उस वक्त पकड़ में आया, जब नोडल अधिकारी ने इस तालाब के सुंदरीकरण का जायजा लिया था। जांच टीम ने माना है कि सरकारी धन का दुरुपयोग पाया जिस पर तत्कालीन नायब तहसीलदार केजी मिश्रा द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.