प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दारागंज क्षेत्र के गल्ला मंडी के आगे नए रेलवे पुल के नीचे शुक्रवार सुबह टहलने निकले पूर्व पार्षद अशोक सोनकर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जांघ और हाथ के पंजे में गोली लगने से घायल अशोक सोनकर को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने चेन छिनैती का विरोध करने पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने चेन छिनैती से इनकार करते हुए पुरानी रंजिश में गोली मारने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस रिकॉर्ड में अशोक सोनकर जार्जटाउन थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। जार्जटाउन निवासी 65 वर्षीय अशोक सोनकर लगभग तीन दशक पहले अल्लापुर के पार्षद रह चुके हैं। वह शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे घर से बाइक लेकर टहलने को परेड मैदान जा रहे थे। गल्ला मंडी से आगे नए रेलवे पुल के नीचे बाइक सवार नकाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.