झांसी, जून 11 -- झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नैनागढ़ क्षेत्र में रहने वाली पूर्व पार्षद वंदना यादव के बेटे महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बल्लमपुर गांव के पास रेल लाइन किनारे पड़ा मिला। मृतक के भाई ने बाप के हत्यारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर कार खड़ी मिली है। सिर और कनपटी पर गोली मारी गई है। पटरी पर खून के निशान देखे गए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि महेंद्र यादव के पिता बाबा यादव की भी पूर्व में हत्या की गई थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के भाई तेजपाल यादव का आरोप है कि सुबह चार बजे के करीब संजय यादव नाम के व्यक्ति का भाई के पास फोन आया। उसने भाई को कहीं बुलाया तो वह घर से हाल ही निकल गया। इसके बाद जब वह करीब डेढ़ घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.