पलामू, मार्च 18 -- हुसैनाबाद। नगर पंचायत के वार्ड छह के पूर्व पार्षद अर्जुन प्रसाद गुप्ता के असामयिक निधन पर नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने सोमवार को शहर के रुद्रा होटल में शोक सभा का आयोजन किया। रविवार की सुबह पूर्व पार्षद की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। मेदिनीनगर रेफर किए जाने के बाद वहां इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। नहर मोड़ निवासी पूर्व पार्षद के निधन पर निवर्तमान अध्यक्ष शशि कुमार, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर राम, उषा देवी,पूर्व उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन सिद्दीकी, श्रवण अग्रवाल,पूर्व पार्षद अखिलेश यादव, सुहैल आलम, राजेन्द्र पाल आदि ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...