कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। कर्नलगंज में स्कूटी के पास लघुशंका करने के विरोध पर भाई-बहन को पीट दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पूर्व पार्षद के नाती समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लखनपुर के बालाजी टॉवर निवासी सुनैना शुक्ला के अनुसार वह अपने भाई आदित्य के साथ 11 जनवरी को बृजेंद्र स्वरूप पार्क गईं थीं। स्कूटी मैदान में खड़ी कर दी। आरोप है कि जब वह मेले से वापस लौटीं तो स्कूटी के पास एक युवक लघुशंका कर रहा था। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। युवक ने उन्हें तमाचा मारा। जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। पता किया तो आरोपी बेनाझाबर निवासी पूर्व पार्षद का नाती अर्पित निकला। दूसरा शिशु सोनकर और उसका साथी है। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि अर...